हेलो दोस्तों!
आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Pen Drive को RAM की तरह कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपका Computer तेज़ी से काम करने लगे। कई बार कम RAM की वजह से हमारा सिस्टम हैंग हो जाता है, और हम परेशान हो जाते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि Pen Drive की मदद से आप इस समस्या को काफी हद तक हल कर सकते हैं। तो चलिए, बिना देरी किए शुरू करते हैं!
TOC
कम RAM की समस्या क्यों होती है?
जब हम कंप्यूटर पर भारी प्रोग्राम्स (जैसे Photoshop, गेम्स या वीडियो एडिटिंग सॉफ़्टवेयर) चलाते हैं, तो RAM कम पड़ने पर सिस्टम हैंग या धीमा हो जाता है। लेकिन अगर आपके पास एक खाली Pen Drive (कम से कम 8GB) है, तो आप उसे RAM Booster की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह तरीका उन लोगों के लिए खास फायदेमंद है जिनके पास 1GB, 2GB, या 4GB RAM वाला कंप्यूटर है, और उन्हें कुछ एक्स्ट्रा परफॉर्मेंस चाहिए। हालांकि, यह कोई जादू नहीं है, लेकिन छोटे-मोटे प्रोग्राम्स को बेहतर तरीके से रन कराने में मदद करता है।
Pen Drive को RAM Booster बनाने के Steps
नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी Pen Drive को RAM की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे:
Step 1: Pen Drive कनेक्ट करें
Step 2: Pen Drive का Backup लें
अगर Pen Drive में कोई जरूरी डेटा है, तो पहले उसका बैकअप ले लें ताकि फॉर्मेट के दौरान कुछ भी खो न जाए।
Step 3: Pen Drive को Format करें
- अब Pen Drive को फॉर्मेट करना जरूरी है।
- इसके लिए This PC या My Computer खोलें और Pen Drive पर राइट-क्लिक करें।
- फिर Format ऑप्शन चुनें, Quick Format सेलेक्ट करें और Start पर क्लिक करें।
फॉर्मेट पूरा होते ही आपकी Pen Drive RAM के लिए तैयार हो जाएगी। 👉 ध्यान रखें: Format करने से आपकी Pen Drive का सारा डेटा डिलीट हो जाएगा।
Step 4: Pen Drive को ReadyBoost के लिए Configure करें
- अब Pen Drive पर फिर से राइट क्लिक करें और Properties में जाएं।
- वहां से ReadyBoost टैब पर क्लिक करें।
- अब आपको तीन ऑप्शन दिखेंगे—आपको Use this device को सेलेक्ट करना है ताकि Pen Drive RAM की तरह काम कर सके।
Step 5: Configuring Process का इंतजार करें
अब सिस्टम आपकी Pen Drive को ReadyBoost के लिए कंफिगर करेगा। इसमें कुछ समय लग सकता है, तो थोड़ा सब्र करें।
Step 6: ReadyBoost फाइल की पुष्टि करें
- कंफिगरेशन पूरा होने के बाद, Pen Drive को ओपन करें।
- अब आपको वहाँ एक ReadyBoost नाम की फाइल दिखाई देगी, जो लगभग 3.99GB की होगी। इस फाइल को डिलीट न करें।
अब आपका Computer Faster होगा!
Pen Drive को RAM Booster बनाने के बाद, आपका कंप्यूटर पहले से बेहतर प्रदर्शन करने लगेगा। हालांकि, ये तरीका उन प्रोग्राम्स के लिए मददगार है जो थोड़ी RAM की कमी से स्लो हो रहे थे। लेकिन अगर कोई प्रोग्राम बहुत ज्यादा RAM मांगता है, तो इसके लिए असली RAM को अपग्रेड करना ही सही रहेगा।
ध्यान रखने वाली बातें:
- जब भी आप Pen Drive को सिस्टम से हटाएंगे, तब ReadyBoost फीचर काम करना बंद कर देगा।
- Pen Drive को हर बार कंप्यूटर में लगे रहना चाहिए ताकि ये RAM Booster की तरह काम कर सके।
निष्कर्ष
इस ट्रिक से आप अपने कंप्यूटर की स्पीड बढ़ा सकते हैं और RAM की कमी के कारण होने वाली हैंगिंग समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। उम्मीद है कि आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी।
UPI Kya Hai? जानिए Digital Payments का Future
अगर आपको ये ट्रिक मददगार लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp और Facebook पर जरूर शेयर करें। और अगर कोई सवाल हो, तो कमेंट में पूछें, मैं आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हूं।
Next Time तक, Happy Computing!
अगली पोस्ट में हम मिलेंगे एक और नई और मजेदार ट्रिक के साथ। तब तक के लिए, Bye-Bye! 😊 Apka Apna Tech Dost - Gyanganga






